बिहार भूमि सर्वे 2024: सही दस्तावेज़ और सावधानियों के साथ अपना हक सुरक्षित करें

    बिहार भूमि सर्वे 2024 का काम चल रहा है। इस सर्वे से बिहार वासियों को बहुत ही ज्यादा फायदा होने वाला है। सबसे पहले तो बिहार मे सभी रैयातों का जमीन उनके नाम से हो जाएगा जो की अभी उनके पूर्वजों के नाम से है।

    बिहार मे सभी रैयातों की जानकारी अनलाइन मे उपलब्ध नहीं है और जो है भी वो भी पूरा सही नहीं है। बिहार मे रैयातों का एक समाश्य ये भी है की उनके खानदानी जमीन का अभी तक बटवारा नहीं हुआ है यानि उनके नाम से नहीं आया है।

    आप सब ये भी जानते होंगे की बिहार मे सबसे ज्यादा कोर्ट के मामलों मे भूमि संबंधित मामले ज्यादा है। सरकार इसी सभी समस्यावो से निपटने के लिए बिहार भूमि सर्वे 2024 को लागू किया है। बिहार मे पिछला जमीन सर्वे 1910-1920 के दसक मे हुआ था।

    भूमि सर्वे में सावधानियाँ | किस मामले मे रहे सतर्क

    बिहार मे चार रहे बिहार भूमि सर्वे मे सभी रैयातों को सतर्क रहने की आवशयकता है। आप सभी रैयातों को ये सुनिश्चित करना होगा की कही आपकी जमीन किसी दूसरे के नाम न हो जाए। इसके लिए आपके आपके यह चल रहे सर्वे पे नजर बनाई रखनी होगी।

    आप सभी रैयातों को अपने खातियान तथा अपने जोत के जमीन पर अपने दावे संबंधित सभी दस्तावेज को तैयार कर ले। सभी कागजात तैयार करने के साथ ही अपना सर्वे फॉर्म को भर कर अपने यह के सर्वे शिविर मे जमा कर दे। सर्वे आवेदन मे आपको प्रपत्र 2 तथा प्रपत्र 3 (1) की आवशयकता होगी। ये सभी फॉर्म को अपने सर्वे शिविर मे जमा कर के रिसीविंग जरूर ले । ध्याम रहे ये सेवा अभी तक निशुल्क है तो किसी को पैसे देने की आवशयकता नहीं है।

    खातियान कैसे निकले

      अगर आपके पास आपका अपना खातियान नहीं है तो आप इसका नकल अपने जिला मुख्यालय मे आवेदन दे कर निकलवा सकते है। खातियान किनलने के लिए आपको अपने खाता संख्या, खेसरा संख्या की आवशयकता होगी।

    बिहार भूमि सर्वे 2024

    आप अपने खाता, खेसरा संख्या के लिए आप बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के वेबसाईट पर जा के प्राप्त कर सकते है- अपना खाता ढूंढ सकते है। खातियान मिलने के बाद, खातियान का मिलन अपने कब्जे के सभी जमीन से मिलन कर ले और नकल के वास्तविक प्रति को अपने पास सुरक्षित रख ले।

    खातियान और दस्तावेजों का संग्रह

    ऊपर बताए हुए प्रक्रिया के पालन कर आप अपना खातियान निकाल सकते है। खातियान के साथ ही आप उसस जमीन का भी कागजात तैयार कर ले जिसको पहले या अभी आपके द्वारा या आपके पूर्वजों द्वारा खरीद किया गाया हो।

    उन सभी जमीन जिसको खरीद किया गाया है या किसी के द्वारा आपको या आपके परिवार को गिफ्ट मिल है। उस सभी जमीन का दस्तावेज/केवल/बैनामा का कागजात अपने पास रख ले इसका जरूरत आपको सर्वे आवेदन मे पड़ेगा।

    दस्तावेज़ / केवाला / बैनामा कैसे निकले

    दस्तावेज/केवल/बैनामा का आप नकल अपने क्षेत्र के नजदीकी प्रबंधन कार्यालय या जिला मुख्यालय के प्रबंधन कार्यालय से ले सकते है। इसको लिए आपको सबसे पहले सर्च फॉर्म भर कर प्रबंधन कार्यालय मे जमा करना होगा। सर्च फॉर्म मे आपको अपने जमीन का खाता संख्या, खेसरा संख्या, राजस्व गाँव का नाम, मौजा, इत्यादि की जानकारी देनी होगी, तभी आपको आपके दस्तावेज/केवल/बैनामा का नकल प्राप्त हो सकता है।

    bihar land Survey 2024

    जमीन के रशीद का महत्व

    आपने जमीन संबंधित सभी कागजात को एकठा करने के बाद अपने अपने जमीन का रशीद भी कटवा लेना चाहिए। रशीद काटने के लिए आप खुद से अनलाइन काट सकते है या फिर अपने नजदीकी csc केंद्र से कटवा सकते है। खुद से अनलाइन करने के लिए आपको बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व सुधार विभाग के वेबसाईट पर जा के भुलगान का चयन कर अपने भूमि का लग्न जमा कर सकते है।

    अगर आपकी भूमि का विवरण अनलाइन नहीं दिखाई दे तो आपको अपने जमा जमाबंदी को उसी वेबसाईट पर ढूँढना चाहिए। फिर भी अगर आपको अपना जमाबंदी भी नहीं दिखाई दे तो आपको विभाग के उसी वेबसाईट पे अपना खाता देखना चाहिए। अपना खाता देखने के बाद आपको विभाग के वेबसाईट से परिमार्जन के लिए अनलाइन आवेदन करना चाहिए। जब आपका परिमार्जन हो जाएगा तो आपको आपका जमीन विभाग के वेबसाईट के जमाबंदी मे दिखाई देने लगेगा और फिर आप अपना लग्न जमा कर पाएंगे।  

    सर्वे के लिए आवश्यक दस्तावेज़

    बिहार भूमि सर्वे विभाग के अनुसार सर्वे के लिए आवश्यक फॉर्म प्रपत्र 2 और प्रपत्र 3(1) है। इसकी के साथ आपको अपने जमीन के दावे संबंधित कागजात शिविर मे जमा करना है। इस फॉर्म को कैसे भरे इसकी जानकारी हम आपको अपने अगले पोस्ट मे बताएंगे। इस फॉर्म को भरने के बारे मे बिहार के हर क्षेत्र मे शिविर लगा कर सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा लोगों बताई जा रही है।

    Bihar Land Survey

    इसी के साथ आपको स्व-घोषणा के साथ वंशावली भी जमा करना होगा। वंशावली बनाने के लिए आप माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के word या Excel का उपयोग कर सकते है। Microsoft Office का उपयोग कर वंशावली कैसे बनाए? जानने के लिए यह क्लिक करे!

    सर्वे के दौरान रैयतों की उपस्थिति

    अभी तक के जानकारी के अनुसार सर्वे के दौरान रैयातों को उपस्थित रहने की कोई आवशयकता नहीं है। लेकिन काही कुछ आपके जमीन के साथ गड़बड़ न हो इसके लिए आपको नजर बनाए रखनी चाहिए। आप सर्वे संबंधित अपने यह के जानकारी के लिए आप विभाग की वेबसाईट dlrs.bihar.gov.in को फॉलो कर सकते है या बिहार सुर्वे ट्रैकर एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर के ले सकते है।

    आप सुर्वे हेतु आवेदन सुर्वे शिविर के साथ-साथ आप इसको विभाग के अफिशल एप या वेबसाईट dlrs.bihar.gov.in के सहायता से अनलाइन भी आवेदन कर सकते है। ये बिल्कुल ही फ्री है। अनलाइन आवेदन कैसे करे उसके लिए हम आपको किसी दूसरे पोस्ट मे बताएंगे।

    आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

    आपती दर्ज करने के बारे मे विस्तृत जानकारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक शिविर मे दिया जा रहा है। जब भी आपके क्षेत्र का पर्चा जारी हो आप उसको अनलाइन के माध्यम से देख सकते है। उसका मिलान करे और त्रुटि पाए जाने पर तुरंत ही आपत्ति दर्ज करे। आपको तीन बार आपत्ति दर्ज करने का विकल्प मिलेगा। सबसे पहला आपत्ति आपको अपने यह के शिविर के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पास दर्ज करनी होगी।

    अंतिम विचार

    हमने अपने इस लेख मे आपको ये बताने की कोशिश की है की घबराने की जरूरत नहीं है। समय ले कर शांति से अपने कागजात सही तरीके तैयार करनी है और फिर उसको सर्वे फॉर्म के साथ जमा करनी है। हमने ये भी बताने की कोशिश की है की आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। हम कोशिश करेंगे की आपको इसससे संबंधित सभी जानकारी को आपके सामने सुगम तरीके से रखे ताकि आसानी से समझ जा सके।

    Related Posts

    Picture of Prakash

    Prakash

    पेशे से इंजीनियर और कंटेंट राइटिंग में 4 साल से ज़्यादा का अनुभव रखते हैं। अपने लेखन कौशल और अनुभव के साथ, जटिल विषयों को भी समझने में आसान बनाने में माहिर हैं। हम बिहार से हैं और कई ब्लॉगिंग वेबसाइट मैनेज करते हैं।

    Leave a Reply